March 17, 2026 4:18 am

शारदा नहर पुलिया की टूटी रेलिंग दे रही दुर्घटना को दावत

कछौना, हरदोई।कछौना से गौसगंज संपर्क मार्ग पर कलौली पुलिया की रेलिंग टूटी होने के कारण हादसों का इस्पात बन गया है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती हैं। जिसका अहम कारण पुल संकरा है, जबकि सड़क चौड़ी है। फुल इतना संकरा है कि इस पर ट्रक या अन्य भारी वाहन एक साथ क्रॉस नहीं कर पाते हैं। तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन रेलिंग टूट जाती है।मरम्मत के बाद भी संकरे पुल की रेलिंग टूट जाती है। यह पुल शारदा नहर के कछौना गौसगंज मार्ग पर ग्राम करौली के पूर्व बना है। इस मार्ग पर ग्राम कलौली, पंचम खेड़ा, कछौना देहात, नारायण देव, बालामऊ, पैरा, बाण, बघौड़ा, गौसगंज आदि ग्रामों के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। रेलिंग टूटी होने के कारण वाहन सुखी नहा में घुस जाते हैं। जिससे लोग गंभीर रूप से चुटहिल हो जाते हैं। इस समस्या के संबंध में विधायक रामपाल वर्मा ने बताया पुलिया का निर्माण कराके उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर समस्या का निराकरण करते हैं। जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें