March 17, 2026 2:39 am

समस्त विकास खण्डों मे विद्युत कैम्पों का किया जायेगा आयोजन- आकांक्षा राना

हरदोई।मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि स्थानीय स्तर पर विद्युत विभाग से सम्बन्धित जन समस्याओं के निस्तारण हेतु समस्त विकास खण्डों मे कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने बताया है कि विकास खण्ड अहिरोरी, बावन, बेहन्दर तथा कोथावां मे कैम्प का आयोजन माह के द्वितीय सोमवार को किया जायेगा, इसी तरह विकास खण्ड भरावन, भरखनी, पिहानी व टोडरपुर मे द्वितीय मंगलवार को, विकास खण्ड बिलग्राम, माधौगंज व साण्डी मे द्वितीय बुधवार को, विकास खण्ड हरियावां, शाहाबाद व सुरसा मे द्वितीय वृहस्पतिवार को, विकास खण्ड हरपालपुर व कछौना मे द्वितीय शुक्रवार को, विकास खण्ड मल्लावां, सण्डीला तथा टड़ियावां मे तृतीय शनिवार को जन समस्याओं के निस्तारण हेतु कैम्पों का आयोजन नामित नोडल अधिकारियों के द्वारा प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक विकास खण्ड परिसर के सभागार मे किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि कैम्प के प्रभावी आयोजन हेतु अधीक्षण अभियंता नियमित रूप से कैम्प में लाभान्वित व्यक्तियों की संख्यात्मक सूचना अधोहस्ताक्षरी को लिखित रूप से उपलब्ध करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें