March 15, 2026 4:14 pm

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी।

हरदोई।हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी।दो महीने तक अभियान चलेगा। हर गांव और मतदान केंद्र तक अभियान चलेगा।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक, नगर अध्यक्ष, पीसीसी सदस्यों व पूर्व विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशीयों व ब्लॉक प्रभारियों के साथ तैयारी बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी  ने की।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत ब्लॉक स्तर पर उदघाटन बैठक से होगी।दो महीने  की यह पदयात्रा में हर गांव और मतदान केंद्रों तक पहुँचेगी।इसमें डोर टू डोर जनसम्पर्क कर राहुल गाँधी के सन्देश पत्रक वितरित करेंगे।इस अभियान के अंतर्गत जिला एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किये जायेंगे।इस अभियान को सफल बनाने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा  ब्लॉक प्रभारियों का मनोयन किया गया।शशिबाला वर्मा को पिहानी, मो इसरार को सांडी, राजवर्धन सिंह राजू को हरपालपुर, सुभाष पाल को बिलग्राम, औसाफ अंसारी को मल्लावां, सुनील शर्मा को माधौगंज, सुरेंद्र कुमार को कछौना, डॉ अजीमुश्शान को टोडरपुर, गुफरान कौसर को शाहाबाद, सोनपाल वर्मा को हरियावां, सुनीता देवी को टड़ियावां, नेतम भारतीय को सुरसा, आकांक्षा वर्मा को अहिरोरी, भूपेंद्र सिंह को कोथावां, ओमप्रकाश अर्कवंशी को भरावन, देवेंद्र शर्मा को बेंहदर, हरिओम त्रिपाठी को सण्डीला, निर्भान सिंह यादव को भरखनी, जमील अहमद अंसारी को बावन ब्लॉक को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें