January 29, 2026 6:34 am

राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से चेतना शुक्ला सम्मानित

हरदोई।शहर निवासी चेतना शुक्ला तिवारी को महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया।मुख्य समारोह उप्र दिवस पर लखनऊ में आयोजित किया गया।चेतना शुक्ला को यह अवार्ड कोविड काल में सहयोग व महिलाओं के उत्थान हेतु विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।युवा कल्याण विभाग द्वारा दिये जाने वाला यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किया गया इसमें पचास हजार रुपये की धनराशि का चेक व विवेकानंद जी की ट्रॉफी दी गई है। राज्यपाल महोदया ने अंग वस्त्र पहना कर व मुख्यमंत्री जी ने ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर अलंकृत किया।श्रीमती चेतना ने अपने निजी व्यय पर कोरोना काल मे सेवा कार्य किया।महिला सशक्तिकरण में योगदान समय समय पर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें