March 16, 2026 12:14 am

34 पेटी शराब बरामद कर एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

हरदोई।अरवल पुलिस ने 50 पेटी शराब चोरी का  खुलासा कर दिया है।अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया में देशी शराब से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 1 फरवरी की रात चोरों ने शराब ठेका से 50 पेटी शराब चुराई थी।ठेका मालिक की सूचना पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटीथी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 34 पेटी शराब बरामद की। दहेलिया निवासी सत्यराम पुत्र लालाराम के जानवर बांधने वाले गोड़ा /बंगला में बनें कमरे से पुलिस ने बरामदगी की। 50 रुपये के देशी शराब के क्वार्टर बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 34 पेटी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अरवल पुलिस ने फर्रुखाबाद थाना कमालगंज ग्राम नवादा जगदीशपुर निवासी राम सच्चे पुत्र मुन्नू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा।दो आरोपी मौके से भागने में सफल हुए, जिनकी जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें