March 16, 2026 11:55 pm

अब विद्युत उपभोक्ता करा सकेंगे अपना केवाईसी मिलेगी विद्युत संबंधी जानकारी

1 फरवरी से विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा शुरू

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़े के तहत समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से केवाईसी कराने की अपील की गई है।विद्युत उपकेंद्र बिलग्राम के जेई विजय कुमार ने बताया कि इसमें उपभोक्ताओं को बिल भुगतान न होने पर विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की पूर्व जानकारी,बिल की समस्त जानकारी व विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी आदि सुविधाएं मिलेंगी वहीं जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को ये जानकारी दी जा रही है कि 15 फरवरी तक के वाई सी अभियान चलाया जायेगा उपभोक्ता अपने नजदीकी फीडर बिलिंग काउंटर विद्युत उपकेन्द्र खण्ड कार्यालय अथवा विभागीय कार्मिक एवं बिलिंग एजेन्सी के मीटर रीडरों को अपने संयोजन पर पूर्व पंजीकृत मोबाइल नम्बर पता ई मेल आई डी को परिवर्तित कराने अथवा नवीन मोबाइल नम्बर ई मेल आई डी पता दर्ज कराकर अद्यतन कराने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें