March 17, 2026 2:39 am

वकीलों ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

 

बिलग्राम। प्रदेश बार काउंसिल के आवाहन पर तहसील बिलग्राम के अधिवक्ता सोमवार को विभिन्न मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कष्यप को सौंपा संघ के तहसील अध्यक्ष सियाराम यादव ने बताया हम लोगों ने बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं की ओर से ज्ञापन दिया गया है जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं की 5 लाख तक मुफ्त चिकित्सा बीमा कराया जाय अथवा आयुष्मान योजना से जोड़ा जाय उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति में मृतक अधिवक्ताओं के लम्बित दावो का त्वरित भुगतान कराया जाय । जिलो एवं तहसीलों में अधिवक्ताओं हेतु चेम्बर निर्माण कराया जाये । अधिवक्ता व पत्रकार की मृत्यु पर एक समान धनराशि दी जाये इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग चालीस हजार अधिवक्ताओं के लिए पेशन योजना लागू की जाये। साथ ही एडवोकेट्स प्रोटेक्सन एक्ट लागू किया जाये । हम प्रदेश सरकार से आग्रह करते हैं कि वो हमारी मांगों को स्वीकार करे अन्यथा बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के दिशानिर्देशन में हम आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें