March 16, 2026 11:55 pm

रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त हुआ हादसा युवक की कटकर मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक टुकड़े-टुकड़े हुआ
जल्दबाज़ी में देवनपुर रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त हुआ हादसा
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई शव की शिनाख्त
कछौना,हरदोई।जल्दबाज़ी में बंद रेलवे क्रासिंग पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस हादसे की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शव की शिनाख्त की जा सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।बताया गया है कि सोमवार की रात को रेड सिग्नल मिलने पर कछौना कोतवाली की देवनपुर रेलवे क्रासिंग बंद कर दी गई थी।उसी बीच एक 40 वर्षीय युवक जल्दबाज़ी में क्रासिंग पार करने लगा। तभी अचानक ट्रेन आ गई और क्रासिंग पार कर रहे युवक के उसके चपेट में आने से टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस तरह का दर्दनाक हादसा होने की खबर सुनने वाला हर कोई सन्न रह गया। इसी बीच किसी ने वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद शव की शिनाख्त हुई। हादसे का शिकार हुआ युवक मनजीत सिंह राठी पुत्र देवता सिंह निवासी तुषौरा कोतवाली कछौना बताया गया है। मनजीत सिंह राठी के परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें