July 29, 2026 10:11 pm

श्री रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए-मुकुल सिंह 

हरदोई। भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने  प्रधानमंत्री से माँग की है कि श्री रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए।भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं उनकी यह मानसिकता से प्रतीत होता है कि उन्हीं की शह पर स्वामी प्रसाद मौर्या बोल रहे हैं। सपा मुखिया हिन्दू आस्था और सनातन संस्कृति पर लगातार प्रहार करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ है जिस प्रकार स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिन्दुओं की आस्था, सनातन संस्कृति का अपमान और रामचरितमानस का अनादर किया। उन्होने स्वामी प्रसाद को ईनाम दे दिया, श्री राम भक्त व हिन्दू समाज के लोगों का कहना हैं ऐसे घृणित मानसिकता के स्वामी प्रसाद मौर्या को हिन्दू समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है ये जिस प्रकार श्रीराम चरित मानस व जलाने को लेकर समाजवादी पार्टी के लोग घृणित कार्य कर रहे हैं इससे यह प्रतीत होता है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया की मिलीभगत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें