March 15, 2026 9:18 pm

बीआरसी पर बीइओ व प्रधानाध्यापकों के बीच मासिक बैठक में निपुण भारत मिशन पर चर्चा

कछौना, हरदोई। कछौना सभागार में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों खंड शिक्षा अधिकारी ने मासिक बैठक के दौरान निपुण भारत मिशन के महत्व पर प्रकाश डाला, सभी विद्यालयों को प्रेरक बनाने का जोर दिया। हर बच्चे को शिक्षा दिलवायेंगे, उत्तर प्रदेश को निपुण बनाएंगे का संकल्प लिया। विद्यालय का बेहतर माहौल बनाएं, जिससे नौनिहाल विद्यालय पहुंचने को प्रेरित हो, आज के नौनिहाल कल के अच्छे नागरिक बन सकें। जिससे हमारा राष्ट्र मजबूत बने। शिक्षकों के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी है, विद्यालय स्तरीय निपुण कार्य योजना, कक्षा केंद्रित शिक्षण, निपुण तालिका, कार्य विभाजन, बच्चों का आकलन टाइम एंड मोशन, शिक्षण योजना, मिशन कायाकल्प 19 पैरामीटर्स पीएफएमएस पोर्टल द्वारा शत प्रतिशत उपभोग, समर्थ ऐप आदि बिंदुओं पर चर्चा की। पढ़ेगा कछौना, बढ़ेगा कछौना की मुहिम पर प्रेरक ब्लॉक बनाना है। अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा संवाद करके उन्हें दीक्षा ऐप से जोड़े। विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को ग्राम प्रधान से समन्वय बनाकर पूर्ण कराएं। कम्पोजिट ग्रान्ट का सही प्रयोग करें। रसोई घर को साफ रखने में सहयोग करें।प्रत्येक विद्यालय में किचन गार्डन बनवाएं, जिसमें नौनिहालों की भागीदारी लें। बिना रसायन व कीटनाशक का प्रयोग करते हुए जैविक खेती का प्रयोग कर सब्जियों का उत्पादन करें, नौनिहालों के सपनों को साकार करने में मदद करें। जिससे नौनिहालों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर विकासखंड कछौना के परिषदीय विद्यालयों के एआरपी व प्रधानाध्यापक गणों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें