December 15, 2025 11:07 am

श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि का कार्यक्रम हुआ संपन्न

बघौली,हरदोई-जिले के बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली कस्बा स्थित श्री भीठा बाबा मंदिर में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की समर्पण निधि का आयोजन किया गया। इसमें दूर दूर से आए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राम जन्मभूमि के विभाग संघ संचालक शिव स्वरूप ने लोगों से राम जन्मभूमि के निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।उन्होंने मौजूद सभी लोगों से अपील की। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।जिला कार्यवाह संजीव खरे ने बताया कि श्री राम मंदिर का निर्माण एक सौ पांच एकड़ में हो रहा है जहां श्री राम लला के दर्शन करते समय  सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के वीरेंद्र सिंह ने भी दूर दूर से आए रामलला के भक्तों को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक रामसनेही कनौजिया ने मंदिर निर्माण में सभी वर्गों से अपना सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने श्री रामलला के मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धा अनुसार दान भी दिया।कार्यक्रम का आयोजन डा.शरद पटेल ने किया। मौके पर नरेंद्र गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, दिनेश गुप्ता , राम प्रकाश वर्मा, हरिवंश वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा शम्पू सिंह, सोमेन्द्र गुप्ता, जितेश गुप्ता,नितिन गुप्ता आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें