कमरुल खान
बिलग्राम हरदोई । थाना क्षेत्र के कन्नौज मार्ग जफरपुर गांव के पास एक बाइक सवार को कंपाइन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार कल्लू पुत्र कैलाश 18 वर्ष
रामरतन पुत्र पुत्तीलाल 22 वर्ष निवासी नोसरिया थाना मल्लावां जो बिलग्राम रिश्तेदारी में आ रहे थे जैसे ही बाइक जफरपुर गांव के पास पहुंची तभी बिलग्राम की ओर से जा रही कंपाइन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिलग्राम ले आई जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल राम रतन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।















