February 15, 2026 5:33 am

34 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने कोतवाली में दी सूचना

कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम त्यौरी का 34 वर्षीय युवक मनोज कुमार गुप्ता उर्फ भालू सोमवार से घर से कहीं चला गया है। परिजनों ने युवक के गायब होने की सूचना कोतवाली कछौना को दी है। परिजनों ने गायब युवक की खोजबीन आसपास के ग्रामों, बाजार, स्टेशन, रिश्तेदारों से की, परंतु कोई जानकारी नहीं हो सकी। गायब युवक का हुलिया कद सामान्य, शरीर गठीला, रंग सांवला, बनियान व फटी जीन्स पहने हुए हैं। पैर में हवाई चप्पल है। गायब युवक मंदबुद्धि का है। इस घटना से विधवा मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह पागलों की तरह अपने पुत्र को खोज रही है। इस धूप में नंगे पांव पुत्र के लिए भटक रही हैं। प्रभारी निरीक्षक कछौना ने बताया इस युवक की सूचना उनके सीयूजी नंबर 9454403557 पर देने की अपील की।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें