*कमरुल खान*
बिलग्राम हरदोई। । बिलग्राम नगर में भी अब चोरों ने बड़ी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है बीते रविवार की रात को चोरों ने एक ही रात में सात दुकानों के ताले तोड़ कर छह दुकानों से नगदी लूट ली और फरार हो गये पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार नगर के कानपुर मार्ग पर कोतवाली से चंद की दूरी पर दुकानों में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है जिनकी दुकानों में चोरी की गयी है उनमें मख्खन सिंह की क्रषि यंत्र की दुकान थी जिससे बीस हजार रुपये उड़ाये पास में ही हैदर रेडियम शाप से सत्रह हजार तथा उसके बाजू में अनुज पाइप स्टोर की दूकान का ताला तोड़ कर गोलक में रखे 2500 चोरी किये जिसके बाद चंद्रा मोटर्स की दुकान की बारी आयी जहां से भी पांच हजार गोलक से उठाये पास में राशिद खराद वाले की दुकान थी उसका ताला तोड़ा और उसमे बिजली बिल जमा करने के लिए सात हजार रुपये रखे थे उनको भी पार किया अंत में राम आटो मोबाइल पर चोरों ने पहुंच कर सबसे ज्यादा चपत लगाई दुकानदार रामजी गुप्ता के अनुसार 1लाख पच्चासी हजार नगद तथा सीसीटीवी का डीवीआर और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए फिलहाल सभी लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है















