January 29, 2026 1:01 pm

कछौना स्थित नगर वन का हुआ शुभारंभ

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ में फीता काटकर किया नगर वन का शुभारंभ, हरदोई वासियों को किया डेडिकेटेड*

कछौना, हरदोई।* पर्यावरण की दृष्टि व हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाने के लिए कछौना स्थित नगर वन का उद्घाटन ममता संजीव दुबे प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ ने फीता काटकर किया, उन्होंने इस नगर वन को हरदोई वासियों को डेडिकेट किया और अपील की इस नगर वन को मिलकर खूबसूरत बनाना है। हम सब मिलकर एक बेहतर नगर वन बनाएं, जिसे देश में पहचान मिले।

इस पल के साक्षी ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनता, स्काउट के प्यारे बच्चे, जनता इंटर कॉलेज के बच्चे, विभागीय अधिकारी साक्षी बने। नगर वन की मनमोहक सुंदरता हरा भरा वातावरण देखकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। तितलियों के साथ बच्चे अठखेलियां करेंगे। नगर वन की क्षेत्रवासियों को सौगात मिली। परिवार के साथ नगर वन में दो पल सुकून के साथ पर्यावरण को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा।

भारत सरकार की तरफ से कछौना वन क्षेत्र के ग्राम कामीपुर में 24 एकड़ भूमि पर नगर वन की सौगात मिली। पूर्व में यह क्षेत्र ऊसर भूमि का था। दो दशक पुराने बबूल की झाड़ी के पेड़ लगे थे। जंगल क्षेत्र में आए दिन अराजक तत्वों को जमावड़ा रहता था। कई बार लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। लोगों को इस क्षेत्र से गुजरने में भय लगता था। सरकार की मंशा ने इस स्थान का कायाकल्प कर दिया। इस स्थान पर विभिन्न प्रजाति के हरे-भरे पौधे विकसित किए गए। पंचवटी, नवग्रह में पौधों को रोपित कर इसकी मनमोहकता को दुगना कर दिया। मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के लिए झूले, जिम, बैठने के लिए बेंचे, बच्चों को लुभावने के लिए शेर, खरगोश, विभिन्न प्रकार की तितलियों व जानवरों की मूर्तियां लगाई गई। जिनके साथ में सेल्फी का आनंद उठा सकते हैं। इस प्रांगण में ममता अमृतसर सरोवर भी बनाया गया है, जो विभागीय अधिकारियों ने मौके वात्सल्य को दर्शाती हैं। मनमोहक मूर्ति लगाकर व सरोवर का नाम ममता सरोवर रखकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे को डेडीकेट किया। इस प्रांगण में एक वर्फ़ का पर्वत मिट्टी का बना कर रूप दिया गया। सरोवर में पानी के लिए कछौना माइनर से जोड़ा गया। जिससे सरोज में पानी की कमी न हो। ममता संजीव दुबे ने प्रांगण में मौलश्री का पेड़ रोपित किया। मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मंडल रेणु सिंह, विभागीय निदेशक शशिकांत, अमरेश, संजय श्रीवास्तव अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आदि ने पौधे रोपित किए। जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, यहां आकर बेहतर एक याद लेकर जाएं, ऐतिहासिक दिन रहा है। वाकई में इस ऊसर भूमि पर नगर वन जीवन का संचार करती है। सफेद मिट्टी व अब हरा भरा माहौल हो गया है। विभागीय अधिकारियों की कुशल निर्देशन व कड़ी मेहनत में एक वर्ष में यह तैयार हो गया। मुख्य अतिथि ने कहा यह संपत्ति को अपनी समझे, इसे हरा-भरा साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी आप सभी की है। सभी पेड़ों के नेम प्लेट लगाये जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा पेड़ों की उपयोगिता और महत्व के बारे में जानकारी मिलेगी। तब हमारे अंदर सुरक्षा की भावना पैदा होगी। प्रकृति को समझने का अवसर मिलेगा। आगामी 15 अगस्त के अवसर पर छात्र एक एक पौधा अवश्य लगाएं, उसे अपनी देखरेख में संरक्षित करें, जो जीवन में यादगार बने। यह क्षेत्रवासियों को डेडिकेट है। इस नगर वन जैव विविधता, जल, मिट्टी का संरक्षण, विभिन्न प्रजाति के पौधे, जीवो को करीब से समझने का अवसर मिलेगा, प्रकृति का आनंद उठाएंगे।

इस अवसर पर डीएफओ शशिकांत, अमरेश सीतापुर डीएफओ, बृजमोहन शुक्ला, एमडीओ आर०एन० गुप्ता, अर्चना रावत, डॉक्टर पंकज वर्मा, रमेश वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आलम खजोहना, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज कछौना, अंकुल गौतम की स्काउट टीम, वन क्षेत्राधिकारी कछौना विनय कुमार सिंह, वन कर्मी, पूरे जिले की टीम, सुशील श्रीवास्तव सहित दूरदराज के लोग बच्चे साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन विवेक द्विवेदी ने बेहतर तरीके से करके एक नई ऊर्जा भर दी। लोग बच्चे काफी उत्साहित है। यह नगर वन क्षेत्र सहित जिले व प्रदेश में नई पहचान मिलेगी। एक मॉडल के रूप में विकसित होगी।

 

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें