January 29, 2026 6:32 am

हरदोई जिले के पर्वतारोही अभिनीत ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

हरदोई ।। जनपद हरदोई के एक मात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (ऊंचाई 18510फीट)पर देश की आन-बान-शान तिरंगा को दिनाँक 22/08/2023 सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर फहराया।

पर्वतारोही अभिनीत ने माउंट एल्ब्रुस पर 77 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 77 फीट का तिरंगा फहरा कर रिकॉर्ड बना दिया है।
पर्वतारोही अभिनीत इस फाइनल चढ़ाई के लिए रात को दस बजे निकले थे, रास्ते में बर्फीली हवाएँ और हड्डियों को जमा देने वाले ठंड उन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पर्वतारोही ने अपने अभियान को पूरा करने में किसी परेशानी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
पर्वतारोही ने बताया कि चढ़ाई के दौरान तापमान -25 डिग्री तक पहुंच गया था और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा ने भी कई बार रास्ता रोका, लेकिन देश की शान का ध्यान आते ही मेरा आत्मविश्वास और बढ़ जाता था। चढ़ाई के बाद पूरी तरह थक चुके थे लेकिन चोटी पर जैसे ही तिरंगा फहराया हाथ खुद ब खुद सलामी देने के लिए उठ गए। अभिनीत ने बताया कि
पर्वतारोही अभिनीत ने वहां पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का भी संदेश दिया है और उन्होंने वहां पर भारत देश का राष्ट्र गान गाया।
साथ ही लोंगो को योग के प्रति जागरूक करने के लिए स्वय सूर्य नमस्कार किया।

8 से 10 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पर्वतारोही अपने इस अन्तर्राष्ट्रीय अभियान में सफल हुए।
पर्वतारोही का मिशन स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चढ़ाई पूरी करना था लेकिन मौसम और कुछ विपरीत परिस्थितियों के कारण रूसी अनुमति न मिलने के कारण इस अभियान को पर्वतारोही अभिनीत देर से पूरा कर पाए।
देर ही सही लेकिन अपने देश की आन-बान-शान तिरंगा को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सफलतापूर्वक फहराया हैं।
पर्वतारोही अभिनीत के इस अभियान की जानकारी बेस कैंप से मिली है
कल पर्वतारोही नीचे आ जाएंगे.
और अपने वतन 26 अगस्त को वापस आयेंगे.
इस अभियान पर जाने से पहले हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद जी ने पर्वतारोही को तिरंगा भेंट कर अग्रिम बधाई दी थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें