July 29, 2026 10:09 pm

भरभरा कर गिरी शौचालय की छत, शौच कर रही किशोरी घायल

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ।। कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी के ऊपर शौचालय की छत गिरने किशोरी हुई घायल जिला अस्पताल रेफर प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी दिव्यांशी 12 वर्ष पुत्री अतर सिंह निवासी ग्राम नीची मंगरौली जो घर के बाहर कुछ दूरी पर बने शौचालय में सुबह शौच के लिए गई थी तभी अचानक शौचालय की छत भरभरा कर किशोरी के ऊपर गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी

परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोरी को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया वही किशोरी के पिता अतर सिंह ने बताया कि ये शौचालय लगभग छह वर्ष पूर्व सरकारी इमदाद से प्रधान के द्वारा बनवाया गया था जो काफी जर्जर हो चुका था मेरी पुत्री दिव्यांशी सुबह इसी शौचालय में शौच करने गई थी तभी अचानक शौचालय की छत गिर गयी और वो बुरी तरह घायल हो गयी किशोरी के दोनों पैर टूट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें