January 29, 2026 9:51 am

अजीत सिंह बब्बन के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

सुरसा । भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह बब्बन को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ब्लॉक सुरसा में शुक्रवार को बैठक कर क्षेत्रीय समाजसेवियों ने अजीत सिंह बब्बन के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी जताते हुए लोगों को मिठाई बांटी। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पुरुषोत्तम सिंह गौर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने साधारण कार्यकर्ता को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान व स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है। नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वह एक कुशल संगठनकर्ता के साथ-साथ सरल स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर जहां कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह है, वहीं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान प्रेम पाल, आशीष मिश्रा, अमर प्रताप सिंह, विवेक तिवारी, रोहित सिंह, मुकेश यादव, किशोरीलाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें