March 16, 2026 10:30 pm

बिलग्राम, ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत।

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ।। हरदोई मार्ग बाजपेई भट्ठे के निकट तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा घटनास्थल पर हुई बाइक सवार की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार हारुन पुत्र यूनुस 32 वर्ष निवासी ग्राम जरौली शेरपुर जो अपने गांव से हरदोई दवाई लेने जा रहा था जैसे ही बाइक सवार हैबतपुर गांव के निकट वाजपेई भट्ठे के पास पहुंचा तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने दौड़कर ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया जबकि मौके से ट्रेक्टर चालक फरार हो गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला मुख्यालय भेज दिया है।

बताया जा रहा कि मृतक हारून राजमिस्त्री का काम करता था जिसकी 7 वर्ष पूर्व शादी हुई थी हारून के दो छोटे-छोटे बच्चे थे इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें