March 16, 2026 11:55 pm

स्कूल से घर रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर जिला अस्पताल रेफर।

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई ।।बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जुजआमऊ गांव में एक 11 वर्षीय छात्र को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्यारह वर्षीय अविनाश पुत्र रामाधार निवासी ग्राम जुजआमऊ गांव के बाहर बने प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गया था जब स्कूल से छुट्टी हुई तो वो अपने घर को पढ़कर वापस आ रहा था जैसे ही छात्र सड़क पार करने लगा तभी तेज गति से आ रही बाइक ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल छात्र अविनाश को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने घायल छात्र की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें