March 15, 2026 12:52 pm

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ हुई मौत।

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई ।। थाना क्षेत्र के छिबरामऊ गांव में एक युवक ने किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक रघुबीर 35 वर्ष पुत्र राजेश जो मेहनत मजदूरी करता था मंगलवार की शाम को किसी बात से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ने लगी परिजनों द्वारा इलाज के लिए युवक को सीएचसी लाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
35 वर्षीय रघुबीर अपने दो भाइयों मे बड़ा था रघुबीर की शादी नही हुई थी वह मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पेट पालता था।
इस अचनाक घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें