हरदोई।बालिकाओं की शिक्षा,सुरक्षा,सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम को सबल बनाने के लिये बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए विकास खंड बावन के स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों का आज एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला बी आर सी बावन के समीप अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय बावन में सम्पन्न हुआ।कार्यशाला का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी आई पी सिंह ने किया।कार्यशाला का संचालन ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा अभिषेक गुप्ता ने किया और बताया कि Attack is the best form of self defence के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई है।मुख्य सन्दर्भदाता जिला व्यायाम शिक्षिका शिमला सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आत्मरक्षा कौशल की प्रारंभिक स्थिति की जानकारी दी तथा बताया कि आत्मरक्षा का मुख्य उद्देश्य है कि बालिकाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक, मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके ताकि वह किसी भी विषम परिस्थितियों पर बिना विचलित हुए उनका सामना कर सके।इनके साथ महिला थाना प्रभारी श्वेता त्रिपाठी व एन्टी रोमियो टीम सदस्य बबिता चौधरी,ज्योति कुशवाहा,सपना कुमारी, शालू, शिवानु शर्मा, प्रियदर्शिनी, सन्तोषलता ने भी मार्गदर्शन दिया। बबिता चौधरी ने ट्रिपल पंच, मिडिल पंच, चिन पंच, फेस पंच, नोज किक, चेस्ट किक आदि मुख्य विधायो की जानकारी दी।खंड शिक्षा अधिकारी आई पी सिंह ने कहा आत्मरक्षा से अभिप्राय है कि स्वयं के द्वारा कुछ आत्मरक्षक कौशलो के माध्यम से आकस्मिक आक्रमण से स्वयं की सुरक्षा की जा सके।बालिकाओं को आत्मरक्षा के सभी कौशलो को विधिवत सिखाये।आज की कार्यशाला में प्रमुख रूप से भानु प्रताप सिंह, अरुण शर्मा, ऐ आर पी अभिषेक त्रिपाठी, निरुपमा सिंह व दीप्ति त्रिवेदी मौजूद रहे। अंशु सिंह ,रचना मिश्रा, मंजू गौतम, अविनाश कुमार ,देश दीपक, रवी किरण ,वरुण कुमार सिंह ,अमरीश बाजपेई, आशीष कुमार विजयलक्ष्मी आदि सन्दर्भदाताओ ने आज प्रतिभाग किया
Check Also
नगर में खुली पहली जीनियस लाइब्रेरी, कांग्रेस के नेता ने किया उद्घाटन
छात्रों को पढाई के लिए पुरसुकून माहौल देने की पहल *कमरुल खान* बिलग्राम हरदोई ।। …