बिलग्राम में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इंद्रपाल कनौजिया को अध्यक्ष, अभिषेक यादव को मंत्री, अजय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरज पांडे को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विदित पाठक को उपमंत्री, कंचन वर्मा को कोषाध्यक्ष और पूजा देवी को लेखापरीक्षक के पद पर निर्विरोध चुना गया।

मंत्री पद के लिए अभिषेक यादव और अंकित सिंह के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें 62 मतों में से अभिषेक को 34 और अंकित को 28 मत मिले। अभिषेक 6 मतों के अंतर से विजयी रहे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव प्रक्रिया की जानकारी राहुल सिंह और वीरेश राजपूत ने दी। पूरी रिपोर्ट जिला और प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है।















