बिलग्राम, हरदोई। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बिलग्राम नगर में विभिन्न स्थानों पर उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई। विशेष रूप से नगरपालिका परिषद की कान्हा गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशिष सिंह आशू ने शिरकत की और विधिवत पूजा कर गौमाता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक ने गौशाला की पवित्र गायों को गुड़-चना खिलाकर उनकी सेवा की, जो गोवर्धन पूजा की परंपरा को जीवंत बनाता नजर आया।

जरौली गांव के निकट स्थित इस कान्हा गौशाला में विधायक आशिष सिंह आशू के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी एन. राम, क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह, तहसीलदार यशवंत सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष अनिल राठौर और ईओ नीलाव शाल्या ने पूजा में भाग लिया। पंडित के द्वारा वेद मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें फूल, चंदन और प्रसाद चढ़ाए गए। पूजा के बाद विधायक ने गायों को प्रेमपूर्वक गुड़-चना खिलाया,।इस समारोह में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता मंगतराम, नीरज गुप्ता, टोनू शर्मा सहित नगरपालिका के कर्मचारी, लेखपाल और बड़ी संख्या में ग्रामीण-नागरिक उपस्थित रहे।















