November 12, 2025 2:32 am

महिला दिवस पर कृषि विभाग ने महिलाओं को दी जैविक खेती की जानकारी


हरपालपुर,हरदोई।स्थानीय कस्बे में स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत विकास खंड  में कृषि विभाग के अंतर्गत आत्मा योजना के तहत महिलाओं को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई है। महिलाओं को सम्मान सुरक्षा स्वावलंबन की दृष्टि से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डा० संतोष वर्मा ने बताया कि महिलाएं अपने घर आसपास  जैविक खेती के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट बनाकर सब्जी इत्यादि तैयार करके स्वाबलंबी बने तथा  अपना व अपने परिवार का सहारा बने। वही कमजोर वर्ग की महिलाएं जैविक खेती करने से उनका एक कमाई का अच्छा जरिया बन सकता है जिससे वहां सशक्त महिलाओं की श्रेणी में आ जाएंगी इस अवसर पर महिला समूह की रानी गीता, कमरुन्निसा,ममता, कमला सुमन देवी, राजरानी  आदि महिलाओं ने भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें