December 15, 2025 10:31 am

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी

पाली,हरदोई।शुक्रवार की सुबह इलाके के खमरिया गांव के एक निर्माणाधीन प्राइवेट विद्यालय के पास खड़े शहतूत के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पाली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी व्यास मुनि जाटव का शव गांव के दक्षिण दिशा में एक कच्ची सड़क के किनारे निर्माणाधीन प्राइवेट विद्यालय के पास खड़े शहतूत के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया जिसकी सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया मृतक की मां ने बताया कि वह सुबह खाना खाने के बाद घर पर कहीं निकल गया था मृतक युवक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था पाली थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें