December 15, 2025 11:47 am

किसान समस्या का विडियो बनाने पर दो पक्ष भिड़े


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत


 बिलग्राम हरदोई।बिलग्राम साण्डी मार्ग पर दो पक्षों का मामला उस समय बिगड़ते बिगड़ते बचा जब एक पक्ष किसानों की समस्याओं का एकतरफ़ा विडियो बना रहा था उसी समय दूसरे पक्ष को उनके इस काम पर एतराज हुआ और स्थित असहज हो गई। किसानों की समस्या का प्रचार करऩे की मांग कुछ तथाकथित वीडियो बनाने वाले बाहरी युवक युवतियों सें वंहा मौजूद किसानों ऩे की । जिसके बाद अनाप शनाप बहस हो गई जिससे आसपास से भीड़ एकत्र हो गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ऩे मामला शांत कराया।बिलग्राम साण्डी मार्ग पर एक सफेद कार से दो युवक व दो युवतियां निकले  और सरकार के पक्ष में बात करते हुए अपने कैमरों से वीडियो बनाने लगे इसी बीच वंहा मौजूद कुछ किसानों ऩे  समस्याओं क़ो लेकर मीडिया में मामला उठाने को कहा तो वे भड़क गए औऱ उन्हें अनाप शनाप कहने लगे जिससे आक्रोशित लोग उनसे उनका परिचय पूंछऩे लगे जिससे बात बढ़ गई और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मार्ग पर भीड़ जमा होनें से पुलिस को तत्काल सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची ऩे मामले क़ो शांत कराते हुए वीडियो बना रहे लोगों से कंहा कि आप लोग यहां से जाइये जिसपर वे सभी मौके से खिसक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें