December 15, 2025 11:35 am

अकीदत के साथ मनाया गया हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिवस

बिलग्राम हरदोई. खानकाह ए सुगरविया (बड़ी सरकार) मोहल्ला मैदानपुरा में नवासा ए रसूल जिगर गोसा ए बतूल नूरे नजर अली मुर्तजा हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की यौमें विलादत मनाया गया प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरान ए मजीद से हुआ इमाम हुसैन की शान में नातो मनकबत पेश की गई प्रोग्राम की सरपरस्ती हजरत सैयद बादशाह हुसैन वास्ती व सैयद फैजान मुस्तफा ने की

मदरसा दारुल उलूम दावतुउस सुगरा के प्रिंसिपल हजरत मौलाना मुफ्ती मुर्तजा नईमी साहब ने अहले बैयत की फजीलत पर बहुत ही उम्दा बयान फरमाया सैयद बादशाह हुसैन वास्ती ने फरमाया कि हुसैन किसी एक कौम या मजहब के नहीं बल्कि सारी दुनिया के लिए नमूने अमल है सलातो सलाम के बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। और मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई वाजिद हुसैन ने तबर्रुक तक्सीम किया इस मौके पर प्रमुख रूप से सैयद आसिम हुसैन वास्ती- सैयद सालार हुसैन वास्ती- सैयद उमैर वास्ती- गुफरान हुसैन- मुनाजिर हुसैन माजिद हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें