December 15, 2025 11:57 am

ऐतिहासिक चौरासी कोशीय परिक्रमा में अव्यवस्थाओं का

बोलबाला,मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

हरदोई।84 कोसी परिक्रमा धार्मिक अनुष्ठान है यह यात्रा श्रद्वालुओ की सद्भावना से जुड़ी है। इस महत्वपूर्ण पर्व की आध्यात्मिक खूबसूरती को निखारने के लिए अति शीघ्र सरकार को और अधिक ध्यान देना चाहिए ताकि हमारे श्रद्वालु पूरे विश्व में तीव्रता के साथ जग सके।इस धार्मिक यात्रा के दौरान लाखो श्रद्वालुगण विभिन्न पड़ावो पर आवश्यक जरूरतो जैसे सुलभ शौचालय, सुरक्षा आदि की व्यवस्था बिजली व्यवस्था, विशेष रूप से पानी श्रद्वालुओ को नही मिल पा रहा हे जिसमें विशेष दिक्कते आ रही है क्योकि इस यात्रा में महिलाये, बच्चे, बुजुर्ग भारी संख्या में जाते है सामाजिक संगठनो के साथ-साथ सरकार का भी विशेष दायित्व है इसके अतिरिक्त अन्य छोटी-छोटी समस्या आती है इसका निदान करना सरकार का दायित्व है। यात्रा के दौरान कल जनपद हरदोई के साखिन के एक श्रद्वालु की मदुमक्खी काटने के चलते चलते मृत्य हो गयी और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गये है साथ ही यातायात की व्यवस्था भी सुदृढ़ बनाने के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं पर जंगली जानवरों द्वारा हमला हो रहा है जिसको बदला की टीम को अतिशीघ्र ध्यान देना चाहिए जो कि दुखद है प्रशासन को यात्रा के दौरान विशेष बंदोबस्त का ध्यान रखना चाहिए। यात्रा को सुलभ और सुविधा जनक बनाने के लिए निर्धारित दूरी के अन्तराल स्वच्छ पानी खान पान और विभिन्न आवश्यक जरूरतो की पूर्ति हेतु इन्तजामात किया जाना नितान्त आवश्यक है।अतः आपसे सादर अनुरोध है कि उपरोक्त मांगो पर अति शीघ्र सहानुभूति पूर्वक विचार करने की कृपा करें।  ज्ञापन में  प्रमुख रूप से  अतुल दिवेदी फौजी आरिफ खान शानू शिव मोहन शुक्ला विजय पांडे  अनूप दीक्षित छोटू बनियाशिवम गुप्ता अजय सोमवंशी कृष्णा कांत मिश्रा अमित अग्निहोत्री  पुनीत दिक्षित जुगल किशोर शुभम दिवेदी राजीव सिंह मोहम्मद अफाक मोहम्मद,राम सुत श्रीवास्तव अशरफ राज कुमार त्रिपाठी राहुल पांडे, राम जी अवस्थी, चंद्रशेखर पाल, राजीव कश्यप, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें