March 5, 2026 8:01 pm

विकास खंड हरियॉवा मे किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

हरियावां, हरदोई।सान कल्याण मिशन अभियान के तहत रविवार को विकासखंड हरियॉवा सभागार में किसान गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों ने आधुनिक कृषि के बाबत नई जानकारी ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं से किसानोंं को अवगत कराया गया और उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है तथा हरित क्रांति के जरिए उन्नतिशील खेती पर जोर दिया जा सकता है प्रदर्शनी मे स्थानीय बाल विकास परियोजना कृषि विभाग,मृदा परीक्षण, की सराहनीय प्रस्तुति दिखी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री ने जैविक खेती एवं मृदा परीक्षण तथा फसल सुरक्षा एवं किसान सम्मान निधि व कृषि विधेयको की उपयोगिता पर सार्थक परिचर्चा की उन्होंने कहा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए तत्पर है इसके लिए सरकार किसानोंं को नई तकनीक से खेती करवाकर कम लागत मे अधिक पैदावार करवा रही है।पशु चिकित्सक डाक्टर संजीत ने पशुधन को लगने वाली विभिन्न बीमारियों के उन्मूलन और पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के सुझाव दिए पशुपालकों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें पशुओं के रखरखाव और दुधारू पशुओं को आय का साधन बनाने के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें