February 13, 2026 1:18 pm

ब्लॉक में बजी शहनाई, विवाह बंधन में बंधे 29 जोड़े

हरदोई। हरियावां ब्लॉक परिसर में उन्तीस जोड़ो ने साथ फेरे लेकर एक दूसरे का हाथ थामते हुए नई जिंदगी की शुरुआत की। समस्त कर्मकांड माता भगवती ट्रस्ट पिहानी की टोली ने सम्पन्न कराए।

ब्लॉक परिसर में हरियावां के सोलह,टड़ियावां के पाँच और पिहानी के आठ ने एक दूसरे के साथ फेरे लेते हुए उन्हें अपना जीवन साथी माना। वैदिक मंत्रों के साथ वर वधू ने एक दूसरे को जयमाला डाला तो तालियों की आवाज़ से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।  टोली नायक प्रियंक दीक्षित ने विवाह संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन के सुझाव दिए। उन्होंने वर और वधू दोनो को प्रतिज्ञाएं दिलाते हुए एक दूसरे का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पति और पत्नी दोनो  एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करे,परिवार के फैसले में एक दूसरे की सहमति लेकर ही आगे बढ़े। प्रदीप त्रिपाठी की संगीत टोली ने मंगलगीत के माध्यम से वर वधु को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें