March 16, 2026 10:39 pm

दौड़ में विजेताओं को समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू व सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने किया पुरस्कृत

हरदोई।युवा प्रतिभा खेल मंच द्वारा ब्लॉक बावन  पहेलियां गांव में बृजराज सिंह इंटर कॉलेज के पास दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दौड़ के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू व सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 
मुख्य अतिथि राजवर्धन सिंह राजू व मुकुल सिंह आशा ने कहा कि इस आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखर कर आती है। इनमें से कई फ़ौज में, पुलिस में पहुंचकर अपने गाँव अपने जनपद व अपने देश का नाम रोशन करते हैं। हम लोगों को समय समय पर ऐसे आयोजन कराकर लोगों की प्रतिभा को आगे लाने का काम करना चाहिए। 1600 व 400 मीटर रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।1600 मीटर में प्रथम स्थान प्रदीप कुशवाहा,द्वितीय मलिखन, तृतीय राज यादव व 400 मीटर रेस में प्रथम अभय सिंह, द्वितीय लोकेश त्रिवेदी, तृतीय इसराज को मेडल ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर राजवर्धन सिंह राजू, मुकुल सिंह आशा, राहुल सिंह फौजी ,जुम्मन गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी ,शैलेश शर्मा ,रजनीश सिंह ने सम्मानित किया। मुख्य भूमिका के रूप में रहे सौरभ पाल दादर डिफेंस एकेडमी कोच फिजिकल ट्रेनर, प्रतियोगिता का आयोजन पुनीत सिंह भोलू  के नेतृत्व में हुआ। सहयोगी के रुप में अनिलेश सिंह, प्रतीक द्विवेदी ,संजीव सिंह ,रजनीश सिंह ,लल्ला मिश्रा ,तेज बहादुर सिंह ,विनोद मिश्रा ,पिंकू सिंह ,अंकुर शुक्ला, अंकित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें