March 16, 2026 12:14 am

पुलिस ऩे पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री आरोपी गिरफ्तार

ने अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद

बिलग्राम हरदोई ।। कोतवाली क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक शस्त्र फेक्ट्री को पकड़ा और मौके पर मौजूद आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने पत्रकारों क़ो बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील सिहं उपनिरीक्षक संजय सिंह समेत पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान मंगलवार को सुबह जैसे वे गनीपुर गांव के पास पहुंचे तो गांव के आम व चांदी के बाग में अवैध शस्त्र बनते दिखाई दिये ।पुलिस ने घेर कर आरोपी समेत वहां पर सारा सामान कब्जे में ले लिया। पूछताछ में अवैध शस्त्र बना रहे आरोपी ने अपना नाम अजय पाल लोहार निवासी ग्राम बघियारी थाना माधौगंज जनपद हरदोई बताया आरोपी को कोतवाली लाकर उसके विरुद्ध अवैध शस्त्र फेक्ट्री अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है आरोपी के पास से चार अदद अर्ध निर्मित बारह बोर देशी बंदूकें एक अर्ध निर्मित तमंचा 315 बोर एक खोखा 315 बोर एक नाल दो रीमर लोहा नाल साफ करने का एक रेती लोहे की एक साबुत आरी ब्लेड दो लोहा छेनी एक हथौडी एक सड़सी 100 ग्राम कील व स्क्रू पेंच ड्रिल मशीन समेत सामान बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें