January 29, 2026 12:38 pm

मल्लावां में 167 बूथों के लिए पार्टियां हुई रवाना

मल्लावां,हरदोई। विकास खंड मल्लावां क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतगणना स्थल बी.एन.इंटर कालेज भगवंतनगर से 167 बूथों के लिए मतदान अधिकारियों की पार्टियां रवाना हुई। सीडीओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीएन इंटर कालेज भगवंत नगर को मतगणना स्थल बनाया गया है। स्थल से बुधवार को पोलिग पार्टियां रवाना हुई। एक कर्मचारी मनीष कुमार जो सहायक के रूप में ड्यूटी लगी थी,जिनको ड्यूटी से पूर्व गंभीर बीमार हो गये। उनको भर्ती कराया गया, जिसके बाद में उनकी ड्यूटी काट दी गई। दोपहर में सीडीओ ने भी मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण किया।आवश्यक दिशा निर्देशों में कहा कि जल्द ही सभी कार्यों को पूर्ण कर जल्द पोलिंग पार्टियां समय से रवाना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें