January 29, 2026 2:34 pm

कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विवरण पर एक रिपोर्ट

हरदोई।एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 09 मई 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 1597 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 87 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 365 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 795 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 476 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 57 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 9695 है। आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 429 है जिसमे से 24 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा 43 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 365992 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। समस्त नगरीय निकायों की 126 टीमों द्वारा 197 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 144 टीमो द्वारा 221 गॉवो में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 326 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852237627 तथा 05852234629 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें