January 18, 2026 11:46 pm

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हरदोई।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती अलका पाण्डेय ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार  जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार के सरंक्षण एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया गया।
सचिव द्वारा बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। डिप्टी जेलर अजय कुलवन्त द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 2055 बन्दी निरूद्ध है जिसमें 1631 हवालाती , 410 पुरूष कैदी तथा 104 महिलाएं व अस्थाई कारागार में 53 बन्दी निरूद्ध है । जेल में निरुद्ध 45 वर्ष से ऊपर वालों को वैक्सीन लग चुकी है तथा 18 वर्ष से ऊपर वालो को वैक्सीन नियमानुसार लगवाई जायेगी । पेरोल विषय पर छोड़े जाने के नियम पर भी चर्चा की गई । जेल पी ० एलवी को सक्रिय योगदान करने के साथ ही अन्य कैदियों की सहायता हेतु आवश्यक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के कार्यालय में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी बताया गया कि कोविड -19 के समय में वर्चुअल बैठक का आयोजन समय – समय पर किया जायेगा । सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि वैश्विक महामारी को रोना संक्रमण कोविड -19 से सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने . मास्क का प्रयोग एवं नियमित अन्तराल पर सेनेटाईजर अथवा साबुन से हाथ धोने इत्यादि हेतु प्रेरित किया गया । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री साफ – सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इस मौके पर डिप्टी जेलर अजय कुलवन्त तथा जेल के पीएलवी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें