February 7, 2026 1:37 am

रोज कमाकर खाने वालों को प्रति परिवार रू-1000 की धनराशि भरण पोषण हेतु दी जायेगी-डीएम

सभी पात्र व्यक्तियों का चिन्हींकरण डाटा संकलन एवं बेवसाइट पर फीडिंग का कार्य 10 दिन में अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें- अविनाश कुमार
हरदोई।कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत शासन द्वारा दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीवन यापन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, पंजीकृत श्रमिकों के अतिरिक्त अन्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा, ई रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि रोज कमाकर खाने वालों को प्रति परिवार रू-1000/-की धनराशि भरण पोषण हेतु एक माह के लिए दिये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होने कहा कि नगरीय निकायों में ऐसे लोगों का चिन्हांकन अधिशासी अधिकारियों द्वारा, ग्राम पंचायत स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा किया जायेगा और चिन्हांकन के दौरान श्रमिकों/कामगारों का निर्धारित प्रारूप पर नाम, पता, बैंक खाता नम्बर, आईएफएससी कोड तथा बैंक का नाम स्पष्ट रूप से भरा जायेगा और एकत्रित त्रुटि रहित सूची को संबंधित अधिकारियों द्वारा राहत आयुक्त कार्यालय की बेवसाइट rahat.nic.in पर डाटा फीड कराकर सत्यापित सूची अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध करायें। उन्होने संबंधित अधिकारियों से कहा कि उक्त श्रेणी के व्यक्तियों में से हलवाई की पात्रता का चयन अत्यन्त ही सावधानी पूर्वक करायें और जीएसटी की परिधि में आने वाले हलवाई तथा धोबी की श्रेणी में ड्राई क्लीनिक दुकानदार पात्रता की श्रेणी में सम्मलित नहीं किये जायेगें।बैठक में जिलाधिकारी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी पात्र व्यक्तियों का चिन्हींकरण डाटा संकलन एवं बेवसाइट पर फीडिंग का कार्य 10 दिन में अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें ताकि लाभार्थियों के खातों में समय पर धनराशि कोषागार से ई-कुबेर के माध्यम से भेजी जाये। के खातों में उक्त धनराशि कोषागार के माध्यम से सीधे भेजी जायेगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसमें अपनी व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रभावी काार्यवाही करें तथा कार्य को शीर्ष प्राथमिका प्रदान करते हुए इस कार्य को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी कंचन भारती, सभी उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त अचला पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें