February 13, 2026 12:42 pm

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को  निःशुल्क दी जाएगी खाद्य सामग्री

ग्राम सभा में स्थित महिला समूह द्वारा होगा वितरण
हरदोई।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों गर्भवती व धात्री महिलाओं को राशन के साथ सरसों का तेल भी दिया जाएगा। वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के चलते लोगों के सामने पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इसके कारण नौनिहालों और महिलाओं में कुपोषण तेजी से बढ़ रहा है। सरकार द्वारा निर्देश जारी किया गया है, कि नौनिहालों और महिलाओं को राशन सामग्री उपलब्ध कराना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉक्टर एस एन तिवारी ने बताया 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को माह में 1.5 किलो गेहूं, 1 किलो चावल, 750 ग्राम दाल आधा लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। 3 से 6 वर्ष के बच्चों को डेढ़ किलो गेहूं, 1 किलो चावल, आधा किलो चने की दाल, आधा किलो सरसों का तेल दिया जाएगा। गर्भवती व धात्री महिलाओं समेत 11 से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरियों को 2 किलो गेहूं, 1 किलो चावल, 750 ग्राम दाल, आधा किलो सरसों का तेल दिया जाएगा। वहीं लाल दोषी बच्चों को ढाई किलो गेहूं, डेढ़ किलो चावल, 500 ग्राम दाल दी जाएगी। उक्त सामग्री को ग्राम सभा में स्थित महिला समूह द्वारा वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें