January 29, 2026 11:22 pm

पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित नेहरू जी ने एक लोकतांत्रिक और मानवतावादी भारत का मार्ग प्रशस्त किया-आशीष सिंह

हरदोई । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू जी 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजिल अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित नेहरू जी ने एक लोकतांत्रिक और मानवतावादी भारत का मार्ग प्रशस्त किया।न केवल भारत बल्कि विश्व समुदाय भी पंडित नेहरू जी के विचारों से लाभान्वित हुआ है।उनके विचारों का अनुसरण करना आज के युग की जरूरत है।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के शासन में देश ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया।
जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू हर सुबह अपने घर पर आम जनता के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद पर रहकर संवाद स्थापित कर हर समस्या को हल किया।
इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, शहर महासचिव भुवनेश प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, सुरेन्द्रपाल सिंह यादव,बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, भगवान दीन, संतराम, अन्नू दीक्षित, राहुल वर्मा, रामनिवास मिश्रा, आदि साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें