March 16, 2026 4:52 am

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में तीन पर रिपोर्ट

ड़ियावां/हरदोई।।कोविड-19 कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में तीन लोगों पर स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक रायसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई की रात समय 8:00 बजे कस्बा गोपामऊ के अलाउद्दीन क्लॉथ हाउस के मालिक अलाउद्दीन पुत्र शुकुरुल्ला व हाफिज अली मोहम्मद क्लॉथ हाउस के मालिक मोहम्मद सैफ पुत्र वली मोहम्मद एवं मोहम्मद जैद पुत्र वली मोहम्मद लॉकडाउन के बावजूद भी दुकान खोल कर भीड़ इकट्ठी कर दुकान का संचालन कर रहे थे। उक्त आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 275/2021 धारा 188 269 270 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें