February 13, 2026 8:03 am

ई -सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के तहत ऑन लाइन सपोर्टिव सुपरविज़न

हरदोई। ई सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के तहत बावन ब्लाक के कई विद्यालयो के शिक्षको, शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग करते हुए ई-पाठशाला,प्रेरणा साथी,प्रेरणा लक्ष्य,दीक्षा एप के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की नब्ज़ टटोली।
कोविड-19 के चलते बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर उसका कोई असर न पड़े, साथ ही शैक्षिक वातावरण बना रहे।इसके लिए सरकार बेहद संजीदा है। इसी कड़ी में ई-पाठशाला की शुरुआत की गई है।साथ ही प्रेरणा लक्ष्य,दीक्षा एप के साथ प्रेरणा साथी-वालंटियर की मदद से बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।शनिवार को एआरपी अभिषेक तिवारी ने बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरा और प्राथमिक विद्यालय झबरापुरवा के शिक्षक,शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के साथ अलगअलग वीडियों कांफ्रेंसिंग करते हुए 13 बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए शैक्षिक वातावरण को परखा।श्री तिवारी ने छात्र-छात्राओं की संख्या,स्मार्टफ़ोन व एप को डाउन लोड करने के बारे में जानकारी ली। एआरपी श्रीं तिवारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओ से कहा कि वालंटियर के सहयोग करने की जानकारियां हासिल करते रहें। प्रेरणा साथी-वालंटियर का ई-पाठशाला में पूरा सहयोग मिलता रहे,इसका ध्यान रखना ज़रूरी है। वीडियों कांफ्रेंसिंग में श्री तिवारी ने सरकार की मंशा भी ज़ाहिर की।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर की प्रधानाध्यापिकाप्र तरन्नुम खातून, शिक्षिका रेहाना नसरीन,अर्षिता सैनी,रुचि पुरी,शिक्षामित्र प्रशांत कुमार अवस्थी व राकेश कुमार वर्मा के अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरा व प्राथमिक विद्यालय झबरापुरवा के शिक्षक व शिक्षामित्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें