February 13, 2026 7:01 am

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद दूसरे प्रत्याशी को मिला प्रमाण पत्र

हरपालपुर,हरदोई।विकासखंड के ललुआमऊ ग्राम पंचायत से वार्ड 6 से महिला सीट होने पर ग्राम पंचायत सदस्य पद 3 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थी।वही दो महिला प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो जाने के चलते एक महिला प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था।हरपालपुर विकासखंड के ललुआमऊ ग्राम पंचायत से वार्ड 6 से 3 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने के चलते महिला प्रत्याशी रूबी पत्नी इरशाद, मुन्नी देवी पत्नी छोटेलाल, रामकली पत्नी राम बिहारी द्विवेदी चुनाव मैदान में थे जिसमें रूबी, मुन्नी का नामांकन पत्र खारिज हो जाने के चलते रामकली को वार्ड 6 से निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य पर चुना गया था जो कि निर्वाचन अधिकारी ने सूची को भी चस्पा करवा दिया था लेकिन लापरवाही के चलते मुन्नी देवी पत्नी छोटे लाल को जीत का प्रमाण पत्र थमा दिया गया वही निर्विरोध निर्वाचित रामकली के पति राम बिहारी ने निर्वाचन अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया है। कि निर्वाचन अधिकारी ने मुन्नी देवी पत्नी छोटेलाल से पैसे लेकर जीत का प्रमाण पत्र थमा दिया निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जो निर्वाचित हुआ है।उसी को प्रमाण पत्र दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें