January 29, 2026 3:31 pm

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन का पालिकाध्यक्ष मधुर ने किया स्वागत

संडीला,कछौना,बघौली व शहर में सैकड़ों समर्थकों के साथ हुआ स्वागत

हरदोई 24 जून। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद का भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार हरदोई पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरदोई पहुंचते ही संडीला में सबसे पहले भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल राजिया और नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोनी ने जितिन प्रसाद का माल्यापर्ण कर स्वागत किया और भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की।
संडीला से हरदोई नगर पहुंचने पर नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ चुंगी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।पालिकाध्यक्ष मधुर मिश्र ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को अच्छा कदम बताया और उनके इस साहसिक निर्णय का स्वागत किया।
*कछौना* चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य,नगर प्रमुख प्रतिनिधि,सभासदों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। लोगों के स्वागत व सम्मान से पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन प्रसाद अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा, सभी लोग मिलकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना से अपने देश को आगे ले जाना है। भाजपा को मजबूती देना है। इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद गढ़ विनीत लाला, प्रदीप गुप्ता, युवा भाजपा नेता रविश कुमार सिंह टिंकू, शिवम मिश्रा, अनूप दीक्षित, सलिल दीक्षित, गौरव सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया।
*बघौली* चौराहे पर भाजपा की सदस्यता लेने के बाद जितिन प्रसाद का बघौली चौराहे पर भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया व शुभकामनाएं दी। मौके पर मौजूद भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अहिरोरी मंडल अध्यक्ष सुनील बाजपेयी,विमलेश गुप्ता शिव प्रताप सिंह, सालिकराम वर्मा,देवेश सिंह,वीरपाल सिंह,शैम्पू सिंह, शैलिशंकर रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें