March 16, 2026 2:31 am

मानसिक तनाव में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

हरदोई। जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में मानसिक तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपूरपुर निवासी आशुतोष पुत्र मंशाराम (47) ने मानसिक तनाव में आकर घर के पास खड़े गूलर के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र प्रवीण कुमार ने बताया कि पिता शराब का आदी था। जिससे मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। जिसके चलते सोमवार की देर रात घर के पास खड़े गूलर के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के 4 पुत्र हैं व एक पुत्री है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें