January 16, 2026 12:08 pm

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

हरदोई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा यूथ कार्यालय बिलग्राम चुंगी हरदोई पर जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव जरूरतमंदों की मदद में आगे रही है। कोरोना काल मे भी पार्टी के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हर तरीके से सहयोग किया है। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन के अवसर पर भी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी केक काटकर व फल वितरण कर जन्मदिन मनाएंगे। आज राशन वितरण के कार्यक्रम के मौके पर महासचिव शराफत अली,उपाध्यक्ष आकाश सिंह ककवाही,संजेश यादव,गिरिजाशंकर पाल,रजत अवस्थी,रवि चतुर्वेदी, मुन्नेद्र यादव,सर्वेंद यादव,मोहित शुक्ला,रजनीश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें