January 24, 2026 12:15 pm

विशेष संचारी रोग की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक करेंगे शिक्षक

हरदोई।बावन में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान हेतु प्रस्तावित गतिविधियों के संवेदीकरण हेतु विकास खंड के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व नोडल शिक्षको के साथ वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमें शिक्षकों को संचारी रोग व दस्तक अभियान की विधिवत जानकारी दी गयी।
खंड शिक्षा अधिकारी इंद्र प्रताप सिंह ने कहा ,सभी विद्यालय के ई लर्निंग के व्हाट्सएप ग्रुप बने हैं, उसी पर बच्चों को कोविड 19, संचारी रोग के विषय मे जागरूक करें। प्रबंधसमिति की बैठक के माध्यम से जागरूक करें।
ब्लॉक नोडल अभिषेक गुप्ता ने दिमागी बुखार (एक्यूट अनसेफ्लाटिस सिंड्रोम एईएस) के लक्षण और उसके उपचार व सावधानी के विषय मे विस्तार से बताया।
वर्चुअल बैठक में बताया गया कि दिमागी बुखार एक ऐसी घातक बीमारी है, जिसमे मृत्यु भी हो सकती है, या इलाज के बाद ठीक होने पर भी बहुत सारे रोगियों में दिमागी या शारीरिक विकलांगता आ जाती है। सभी शिक्षक ग्रामवासियों को जागरूक करें तथा उन्हें बताएं कि पानी एक जगह जमा न रहे, जिससे मलेरिया की संभावना बढ़ जाती हैं। लगातार बुखार रहने पर किसी झोला छाप डॉक्टर से इलाज न कराकर प्रशिक्षित डॉक्टर को दिखाये व जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें