March 17, 2026 4:10 am

किशोरी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

हरपालपुर/हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। थानाध्यक्ष अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी नीलू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।

जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला व उसके पति को जमकर पीटा
मामला दर्ज कर पाली पुलिस जांच में जुटी

पाली/हरदोई।जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला व उसके पति को लात घूंसो से जमकर पिटाई की। इस मामले में पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया गया।
पाली थाना क्षेत्र के इनायतपुर पुरवा गांव खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसकी खुन्नस को लेकर गांव के ही अमित पिंटू पंकज पुत्र गण बालक राम व विनोद पुत्र श्री कृष्ण ने गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे।घर में मौजूद निक्की पत्नी आशीष द्वारा मना किया गया तो दबंगों ने लात घूसो और फुकनी से महिला को मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा की आवाज सुनकर बचाने दौड़े आशीष को भी दबंगों ने नहीं बख्शा। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक बेनी माधव त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें