January 29, 2026 7:29 pm

समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने ली कैंसर पीड़ित के इलाज की जिम्मेदारी

हरदोई।जनप्रतिनिधियों की चौखट पर भटक रहे धन्नुपुरवा निवासी राकेश कश्यप को मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था ने सहारा दिया है।संस्थान के कर्ताधर्ता समाज सेवी राजवर्धन सिंह राजू ने उसके इलाज़ की जिम्मेदारी ली है।

हरदोई। जरूरतमंदों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हरदोई जनपद की अग्रणी संस्था मिशन आत्मसंतुष्टि ने अब तक हजारों लोगों के घरों तक खुशियां पहुंचाई हैं। संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू भइया का संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद उनके कार्यालय से निराश होकर वापस न लौटे।
इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने एक कैंसर पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया। कैंसर पीड़ित की पत्नी ने संस्था की हेल्पलाइन पर मदद मांगी थी। इसके बाद संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह ने उनको कार्यालय पर बुलाया था।
गौरतलब हो कि हरदोई शहर के मोहल्ला धन्नुपुरवा निवासी राकेश कश्यप पिछले छह माह से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हैं। राकेश कश्यप के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। पीड़ित का इलाज राजधानी लखनऊ के सिटी अस्पताल से चल रहा है। परिवार के पास इतना पैसा नहीं है कि वह सिटी अस्पताल में इलाज का खर्च उठा सके। कैंसर पीड़ित परिवार ने हरदोई जनपद के लगभग सभी जनप्रतिनिधियों के दरवाजे पर जाकर मदद की गुहार लगाई। हर जगह से निराश होने के बाद परिवार को किसी ने मिशन आत्मसंतुष्टि के बारे में जानकारी मिली। इस पर उन्होंने संस्था की हेल्पलाइन पर मदद मांगी। संस्था के संरक्षक ने शुक्रवार को राकेश कश्यप की पत्नी को कार्यालय बुलाया था। मिशन आत्मसंतुष्टि के कार्यालय पर पहुंची राकेश कश्यप की पत्नी ने संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू भइया से भेंट कर अपनी स्थिति से अवगत कराया। इस पर राजवर्धन सिंह राजू ने आर्थिक मदद और इलाज कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर राकेश कश्यप की पत्नी ने कहा कि हरदोई जनपद को राजवर्धन सिंह जैसे ही समाजसेवियों की जरूरत है, बिना काम वाले सांसद और विधायकों की नहीं। मदद का भरोसा पाकर राकेश कश्यप के परिवार में फिर से खुशियों की बहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें