January 29, 2026 10:02 pm

युवा काँग्रेस,छात्र कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में किया धरना 

हरदोई।युवा काँग्रेस,छात्र कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में खाद्य तेल,रसोई गैस,दालों व अन्य घरेलू सामानों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि व पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में किया गया।
वहीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर ताली थाली बजाकर  प्रदर्शन किया।इस मौके पर विक्रम पांडेय,डॉ. राजीव सिंह,भुट्टो मियां एडवोकेट अमलेंद्र त्रिपाठी,आफताब हैदर,विनीत वर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें