February 13, 2026 6:47 am

सदस्यों के मनमानी के चलते नही हो पा रहा सरेहजू ग्राम सभा में समितियो का गठन,

सदस्यों के मनमानी के चलते नही हो पा रहा सरेहजू ग्राम सभा में समितियो का गठन
जा सकती है सदस्यों की सदस्यता
पिहानी/हरदोई।पिहानी ब्लॉक की सरेहजू ग्राम सभा वार्ड सदस्यों की मनमानी के कारण समितियों का गठन नही हो पा रहा है। चुनाव परिणाम आने के तीन महीनों के बाद भी अब सदस्यों का न तो कोरम पूरा हो रहा है और न ही सदस्य किसी भी मीटिंग में पहुँच रहे हैं। जिससे ग्राम सभा में गठित होने वाली समितियो का गठन नही हो पा रहा है।
ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमारी ने बताया कि विपक्षी लोगों के कहने पर ग्राम सभा के सभी सदस्य जान बूझ कर न तो किसी भी मीटिंग में आते हैं और न ही किसी तरह का सहयोग कर रहे हैं। जिससे ग्राम सभा की न तो विधिवत कार्यवाही हो पा रही है न ही किसी तरह की समिति का गठन करने दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि कई सदस्यों ने अब तक शपथ भी नहीं ली है।
गुरुवार को बुलाई गई बैठक में कई सदस्य ने जाना भी जरूरी नही समझा। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने बताया कि विपक्षी पक्ष के लोगो के कहने व दबाव के कारण सदस्य ऐसा कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि लगातार आई बैठकों से गायब रहने एजेंडा पर हस्ताक्षर न करने के कारण इन सदस्यों को निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा, जिससे यहाँ पर उपचुनाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें